गुजरात के गांव की हैं Sunita Williams, PM Modi का भी है खास कनेक्शन

डिजिटल डेस्क : गुजरात के गांव की हैं Sunita Williams, PM Modi का भी है खास कनेक्शन। भारत मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams मूल रूप से गुजरात के गांव की हैं।

गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन गांव में Sunita Williams का पैतृक आवास है।भारत के PM नरेंद्र Modi का भी इसी नाते अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams से खास कनेक्शन माना जाता है।

अंतरिक्ष से सकुशल Sunita Williams की वापसी के बाद PM Modi ने जिस अपनेपन के अंदाज में बधाई संदेश दिया, उसने बरबस ही सबका ध्यान इस खास कनेक्शन की ओर आकर्षित किया।

गुजरात में PM Modi का गृह जनपद भी मेहसाणा है। वडनगर PM Modi का जन्म स्थान है, जो इस जिले में आता है। Sunita Williams के पिता और चाचा झुलासन में रहते थे। लेकिन उनका घर कई सालों से बंद है।

अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams की धरती पर सकुशल वापसी के कुछ लम्हों के बाद PM Modi ने बधाई संदेश दिया। अपने बधाई संदेश में PM Modi ने Sunita Williams को एक पथप्रदर्शक और एक आइकन बताया।

अपने बधाई संदेश में PM Modi ने आगे लिखा कि Sunita Williams ने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

PM ने Sunita Williams के लिए लिखा…

अपने बधाई संदेश में Sunita Williams के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PM Modi ने लिखा कि – ‘…आपका स्वागत है, क्रू9 ! धरती ने आपको मिस किया। उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है।

…Sunita Williams और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। Sunita Williams एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं।

Sunita Williams ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया।

उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।’

Sunita Williams के साथ PM Modi की फाइल फोटो
Sunita Williams के साथ PM Modi की फाइल फोटो

Sunita Williams के गांव में 9 महीने जली ‘अखंड ज्योति’

अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में 9 महीने बिताने के बाद आखिरकार Sunita Williams की धरती पर सही सलामत वापसी हो गई है। Sunita Williams की वापसी पर गुजरात के मेहसाणा जिले में जश्न का माहौल है।

मेहसाना के झूलासन गांव में ही Sunita Williams के पिता दीपक पांड्या का जन्म हुआ था। वो फिर यहां से साल 1957 में अमेरिका चले गए थे। इस लिहाज से यह झूलासन Sunita Williams का पैतृक गांव है।

Sunita Williams के कई रिश्तेदार और परिवार के लोग अभी भी झूलासन में ही रहते हैं। साल 2006 और 2013 में Sunita Williams खुद भी यहां आ चुकी हैं। इस गांव के लोग Sunita Williams की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए के लिए 9 महीने तक ‘अखंड ज्योति’ जलाकर प्रार्थना करते रहे।

Sunita Williams Returns On Earth
Sunita Williams Returns On Earth

इसे तभी प्रज्ज्वलित किया गया था जब Sunita Williams अंतरिक्ष में गई थीं। Sunita Williams की वापसी के के बाद गांव में जमकर आतिशीबाजी की गई तो लोगों ने एक दूसरे को गुलाल भी लगाए।

ढोल बजाकर लोग खूब नाचे। Sunita Williams के चचेरे भाई नवीन पांड्या की मानें तो, Sunita Williams के सम्मान में एक भव्य जुलूस निकालने की भी तैयारी की गई है।

नवीन पांड्या ने बताया कि- ‘…गांव में उत्सव का माहौल है और हर कोई उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। …हम भविष्य में Sunita Williams को झूलासन आने के लिए जरूर आमंत्रित करेंगे। …Sunita Williams का अपने पैतृक गांव में हमारे बीच होना हमारे लिए सम्मान की बात होगी।’

Sunita Williams Returns On Earth
Sunita Williams Returns On Earth

स्पेसक्राफ्ट से बाहर आते ही चहकीं Sunita Williams

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद Sunita Williams समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया। ड्रैगन से बाहर आते ही सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाकर घर वापस लौटने की खुशी जाहिर की।

इसके साथ ही उनके चेहरे पर भी 9 महीने बाद धरती पर लौटने की खुशी देखी जा सकती है। बता दें कि बीते मंगलवार को सुबह स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और थोड़ी देर बाद स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ।

उसके बाद बुधवार को रात 2 बजकर 41 मिनट पर डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया। इसकी वजह से स्पेसक्राफ्ट की धरती के वायुमंडल में एंट्री हुई और सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर वह फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंड किया।

बताया गया कि स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान थोड़ी देर के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया था।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img