आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली ने जेल में किया आत्महत्या

हजारीबाग :  हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली बंदी छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जेल प्रशासन ने आत्महत्या की पुष्टि की है .बताया गया की 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र का रहने वाला था. जिसे दुमका केंद्रीय कारा से हस्तांतरित कर 9 फरवरी 2021 को हजारीबाग लोकनायक केंद्रीय कारा में लाया गया. विचाराधीन नक्सली बंदी के ऊपर 8 मामले लंबित है.

सुबह के समय गिनती मिलान के क्रम में वार्ड संख्या डी में बंदी ने आत्महत्या की है. इसकी सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और संबंधित विभाग को उपलब्ध भी कर दी गई है.

घटना हज़ारीबाग में स्थित ओपन जेल में घटी है.कुछ ही दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में एक सजायाफ्ता कैदी ने आत्महत्या कर ली थी.

जेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि चिकित्सक के द्वारा जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया. शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आखिर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के दावों के बावजूद कैदी किस तरह से फांसी लगाने जैसे कदम उठा पा रहे हैं. जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...