सीएम हेमंत पर जमकर बरसे सूर्य सिंह बेसरा, द्रौपदी मुर्मू को अब तक समर्थन न देने पर उठाये गंभीर सवाल

रांची : राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक समर्थन न देने पर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा जमकर बरसे.

उन्होंने जेएमएम के अनिर्णय की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि

जब जनजातीय की पार्टी है, आदिवासियों का राज्य है तो समर्थन देने में देरी क्यों कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि देश के 20 करोड़ आदिवासियों की ओर से और सभी लोगों से

अपील की जाती है कि द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी के रूप में समर्थन दें.

क्योंकि वे संथाल से ताल्लुक रखती हैं. महिला सशक्तिकरण और आदिवासी सम्मान के लिए इन्हें चूना जाए.

समर्थन देने में देरी क्यों कर रहे हैं हेमंत सोरेन- सूर्य सिंह बेसरा

बेसरा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि 25 जून को जेएमएम ने शिबू सोरेन की अध्यक्षता में बैठक की. लोग भी उत्सुक थे कि पार्टी की ओर से ऐतिहासिक निर्णय लिया जायेगा, लेकिन वे अभी तक फैसला नहीं ले पाये. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव का गृहमंत्री अमित शाह से कोई संबंध नहीं है. उन्हें बिना शर्त समर्थन करना चाहिए. उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि कोई शर्त होगा जिसके कारण एनडीए की सरकार से गुहार लगा रहे हैं. देश के विभिन्न राज्यों के पार्टियों ने बिना शर्त समर्थन दिया लेकिन आप इतनी देरी क्यों कर रहे हैं.

सीएम आवास पर हुई थी बैठक

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम आवास पर बैठक हुई थी, लेकिन एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. पार्टी अभी भी उहापोह की स्थिति में है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मथुरा महतो, सविता महतो, जगरनाथ महतो, दीपक बिरूवा, लोबिन हेंब्रम, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन और सीता सोरेन सहित कई विधायक और सांसद शामिल हुए थे.

राज्य और देश हित में जल्द लिया जायेगा निर्णय- सुप्रियो भट्टाचार्य

बैठक के बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पार्टी अभी एक-दो और बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्णय लेगी. अभी चुनाव में समय है. उन्होंने कहा कि राज्य हित और देश हित में निर्णय राष्ट्रपति चुनाव से पहले ले लिया जाएगा. समय और परिस्थिति को देखते हुए फैसला लिया जायेगा. आज की बैठक में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए पार्टी ने अभी कोई निर्णय लिया है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Saffrn

Trending News

 Latehar Crime News: रेलवे ट्रैक पर नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश,...

 लातेहार में रेलवे ट्रैक के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी Latehar Crime...

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...

Dhanbad Honeytrap Case: सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर व्यवसायी से लाखों...

 धनबाद के लोयाबाद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला गिरफ्तार, व्यवसायी से 4 लाख की ठगी, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कीDhanbad...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img