तेज प्रताप को लेकर सुशील मोदी ने लालू यादव को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो राजद से निकालें

कटिहार : लालू प्रसाद यादव के परिवार में तेज प्रताप को लेकर मचे घमासान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की भी एंट्री हो गई है. भाजपा नेता सुशील मोदी ने तेज प्रताप की तारीफ करते हुए लालू प्रसाद को चुनौती देते हुए कहा कि राजद प्रमुख में यदि हिम्मत है तो वे तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करके दिखाएं.

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील मोदी किशनगंज जाने के क्रम में कटिहार में रूके थे. इसी दौरान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही. तेज प्रताप को राजद से आउट बताने वाले शिवानंद तिवारी पर भी सुशील मोदी ने हमला बोला.

सुशील मोदी ने कहा कि जिस पार्टी में अब तक लालू प्रसाद के अलावा कोई अन्य राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हुआ. पत्नी राबड़ी देवी सहित सभी 11 सदस्य एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर की हैसियत रखते हैं. उसमें परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव की हैसियत को कैसे नकार सकता है?

सुशील मोदी ने तेज प्रताप का किया समर्थन

राजद प्रमुख पर चुटकी लेते हुए सुशील मोदी ने कहा कि अब तो वे ऑलरेडी टायर्ड एंड टेस्टेड हैं. राजद और लालू पर अब बिहार की जनता को भरोसा नहीं है. एक बार फिर स्टार प्रचारक के रूप में राजद का कमान लालू के हाथ में होने पर भाजपा नेता ने कहा कि वे 2010 में भी चुनाव प्रचार किये थे. कितनी सीटें मिलीं थी वो आप सभी को पता है. तेज प्रताप को राजद के स्टार प्रचारक की सूची में जगह नहीं दिए जाने और पार्टी से निष्कासित करने के चर्चा पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी का मजाल नहीं है तेज प्रताप को पार्टी से निकाल दे. तेजप्रताप ने युवाओं में अपना एक समर्थक वर्ग तैयार किया है, जिससे पार्टी के पावर वार में उनसे प्रतिद्वंदता रखने वाले परेशान हो सकते हैं.

शिवानंद तिवारी पर किया कड़ा प्रहार

तेज प्रताप को राजद से आउट बताने वाले शिवानंद तिवारी पर भी सुशील मोदी ने कड़ा प्रहार किया. मोदी ने कहा कि पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी राजद के किसी भी पद पर हों, लेकिन उनके बयान का कोई मायने नहीं है. वह एक दल के राजनीतिक वारिस को खारिज करने वाले होते कौन हैं? उनके जैसे लोग राजद में राजनीतिक अवसर देख कर आते-जाते रहे हैं. बता दें कि बुधवार को शिवानंद तिवारी ने कहा था कि तेज प्रताप राजद से खुद बाहर जा चुके हैं. उन्होंने अपना अलग संगठन खड़ा कर लिया है.

रिपोर्ट : श्याम

लालू यादव के गांव में छाई मायूसी, सजा से मुक्ति के लिये विशेष पूजा-अर्चना

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img