Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

प्रशांत का बिहार के अलावा इस राज्य की वोटर लिस्ट में भी नाम

पटना : जन सुराज संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। ये जानकारी सामने आने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने प्रशांत पर निशाना साधा है। हालांकि, अभी पीके ने इन आरोपों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।प्रशांत पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों राज्यों के मतदाता हैं उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों राज्यों के मतदाता हैं। आमतौर पर अगर उनकी पार्टी की बिहार में कोई वास्तविक उपस्थिति...

किन्नर की छठ भक्ति, छठ घाट पर दिखा अनोखा दृश्य..

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पर जिले से इस बार एक प्रेरणादायक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली है। यहां की रहने वाली किन्नर अंजली ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ व्रत संपन्न किया।जिससे समाज को आस्था और समानता का गहरा संदेश मिला। समानता और आस्था का अद्भुत संदेशः किन्नर समुदाय, जिसे आज भी समाज में बराबरी का दर्जा नहीं मिल पाया है, अब अपनी भक्ति और सामाजिक स्वीकृति के लिए इस पर्व के माध्यम से नया उदाहरण पेश कर रहा है। अंजली ने न केवल निर्जला व्रत रखा, बल्कि घाट पर दीप जलाकर और...

चुनाव में प्रचार को धार देंगे अखिलेश और डिंपल, महागठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगेगे वोट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बनाम इंडिया गठबंधन की चुनावी लड़ाई अब बेहद दिलचस्प होने जा रही हैं। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। वहीं समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव भी बिहार चुनाव प्रचार को धार देने बिहार पहुंच रहे हैं।अखिलेश यादव पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए 1 नवंबर को बिहार पहुंच रहे हैं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए एक नवंबर को बिहार पहुंच रहे...

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला पीएम, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिलाई शपथ

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Desk. नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई है।

यह निर्णय आज राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल और Gen-Z आंदोलन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया। इसके बाद राष्ट्र में संसद भंग करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। बता दें, सुशीला कार्की नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं।

सुशीला कार्की का चीफ जस्टिस से प्रधानमंत्री तक का सफर

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। वह भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही वह न्यायपालिका में उनके कार्यकाल को न्यायिक सक्रियता के रूप में याद किया जाता है। उनकी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति को जनता के एक बड़े वर्ग की उम्मीदों का प्रतीक माना जा रहा है।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से राजनीतिक संकट

नेपाल में हाल के दिनों में सोशल मीडिया बैन, भ्रष्टाचार के खिलाफ नाराजगी और जन प्रतिनिधियों की कार्यशैली के खिलाफ विरोध तेज हुआ। आंदोलन का नेतृत्व मुख्यतः Gen-Z युवा समूहों द्वारा किया जा रहा है। इस बीच, आंदोलन को कवर करने गए भारतीय पत्रकारों पर हमलों की खबरें भी सामने आई हैं। आज भी दो पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई।

Related Posts

Nobel Prize 2025: साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्ज़लो...

Nobel Prize 2025: नोबेल साहित्य पुरस्कार 2025 इस वर्ष हंगरी के प्रतिष्ठित लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके चर्चित...

Breaking: सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, आज रात 8:45...

Desk. नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का...

हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा,...

Desk. नेपाल में गहराते राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के साथ ही...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel