Yemen Accident : यमन के तट पर बड़ा हादसा: नाव पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 अब भी लापता

Yemen Accident : यमन के तट के पास एक और दिल दहला देने वाली नाव दुर्घटना में 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 74 अन्य अब भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी (IOM) ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि लापता लोगों की खोज जारी है, लेकिन उनके जीवित मिलने की संभावना बेहद कम है।

Yemen Accident : 154 इथियोपियाई प्रवासी नाव पर सवार थे

यह दुर्घटना यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के पास अदन की खाड़ी में उस समय हुई जब एक नाव में 154 इथियोपियाई प्रवासी सवार होकर अरब देशों की ओर यात्रा कर रहे थे। यमन में IOM के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने बताया कि दुर्घटना में केवल 12 लोग ही बच पाए। 54 शव खानफर जिले के तट पर बहकर आ गए, जबकि 14 अन्य प्रवासियों के शव भी बाद में बरामद हुए। सभी शवों को अबयान की राजधानी जिंजीबार के अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

अबयान सुरक्षा निदेशालय ने इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाने की घोषणा की है। कई शव अब भी तटीय इलाकों में बिखरे हुए हैं, जिन्हें एकत्र कर पहचान की जा रही है।

Yemen Accident : हादसे में केवल केवल 12 लोग ही बच पाए

यह हादसा यमन के तट पर हाल के वर्षों में प्रवासी नावों के डूबने की एक लंबी श्रृंखला की ताजा कड़ी है। अफ्रीकी प्रवासी, विशेषकर इथियोपिया और सोमालिया जैसे देशों से, गरीबी, संघर्ष और बेरोजगारी से बचने के लिए खाड़ी देशों की ओर खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। यमन, गृहयुद्ध के बावजूद, अफ्रीका से अरब देशों में जाने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट बना हुआ है।

तस्कर अक्सर प्रवासियों को ओवरलोडेड और असुरक्षित नावों में लाल सागर और अदन की खाड़ी पार कराते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। IOM के मुताबिक, केवल मार्च 2025 में ही यमन और जिबूती के तटों पर चार नाव हादसे हुए थे, जिनमें दो प्रवासी मारे गए थे और 186 लापता हो गए थे।

2024 में अब तक 60,000 से अधिक प्रवासी यमन पहुंचे हैं, जबकि 2023 में यह संख्या 97,200 थी। हालांकि समुद्री निगरानी बढ़ी है, लेकिन प्रवासी नाव हादसों की रोकथाम अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...