विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

175
Advertisment

गिरिडीह :  धनवार थाना क्षेत्र स्थित गौरहंद में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम सरिता देवी है। घटना को लेकर मायकेवालों ने मृतका के पति समेत अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सूरज कुमार यादव का कहना है कि ससुराल वालों ने हत्या कर उसके बहन के शव को फंदे से लटका दिया।

Advertisment

बताया जा रहा है कि 5 साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से हमेशा पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था और 5 लाख दहेज की मांग की जा रही थी।  फोन पर घटना की जानकारी मिली जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे।  इधर घटना की सूचना पर धनवार  पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस  फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates