बाढ़ ने इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी बढ़ाई मुसीबत

कटिहार : बिहार के कटिहार में कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ ने सिर्फ इंसानों का ही जीना मुहाल नहीं किया है, मवेशियों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। सबसे बड़ा संकट चारे का है। गंगा दियारा इलाके में बड़ी संख्या में लोग अपने मवेशियों के साथ फंसे हैं । मवेशियों के रहने के लिए न तो सूखी जमीन बची है और न ही चारा का इंतज़ाम हो पा रहा है। अपने मवेशियों के साथ बाढ़ में फंसे लोगों का कहना है कि अबतक उन्हे प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिल पाई है। अगर जल्द मदद न मिली तो मवेशियों के लिए जान का संकट खड़ा हो जाएगा।

रेलवे ट्रैक पर निगरानी रखने के लिए रेलवे मॉनसून पेट्रोलिंग का सहारा

katihar rail 22Scope News

वहीं दूसरी तरफ गंगा और कोसी के इलाके में बाढ़ से तबाही मचा हुआ है। कटिहार के कई इलाके के रेलवे ट्रैक पर निगरानी रखने के लिए रेलवे मॉनसून पेट्रोलिंग के सहारे ध्यान रखा जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुभेन्दु चौधरी ने बताया कि फिलहाल कहीं पर कोई बड़ा खतरा नहीं है लेकिन रेल मंडल जिला बाढ़ नियंत्रण के संपर्क में रहने के साथ-साथ मॉनसून पेट्रोलिंग के सहारे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र या नदी के जद वाले इलाके से जुड़े रेलवे ट्रैक पर लगातार मॉनसून पेट्रोलिंग चलाकर हालात पर विशेष नजर बनाएंगे हुए हैं।

रिपोर्ट : श्याम

ONGC Free Eye Camp Bokaro: मुफ्त इलाज, चश्मा और ऑपरेशन… आखिर...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: ONGC CBM एसेट, बोकारो ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में आंखों की मुफ्त...

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...

Gumla Illegal Sand Transportation: गुमला में बालू माफियाओं पर बड़ा एक्शन!...

Gumla Illegal Sand Transportation: ज़िला प्रशासन ज़िले में अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस अभियान के...