सैयद शाहनवाज का राहुल पर तीखा तंज, कहा- उनके Bihar दौरे से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

पटना : बिहार में लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता लगातार राहुल गांधी को घेर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार दौरे से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। राहुल को बिहार की अब याद इसलिए आई है क्योंकि राज्य में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लिफ्ट नहीं दे रहे हैं। जिनके दौर में और जिनकी वजह से बिहार से सबसे ज्यादा पलायन हुआ। वहीं अब यात्रा निकाल रहे हैं। बिहारवासी सब जानते हैं और वो बहकावे में आने वाले नहीं है।

Goal 6 22Scope News

बेगूसराय में पदयात्रा में सफेद टी-शर्ट में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं – शाहनवाज हुसैन

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फ दंगे भड़काए। भागलपुर के दंगे के दाग उनके टी-शर्ट पर हैं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा- ‘बराबर की भागीदार है कांग्रेस-RJD’

उन्होंने कहा कि लालू यादव का जो 15 साल का जंगलराज था, उसमें भी कांग्रेस शामिल रही है। इस वजह से कांग्रेस बिहार की बर्बादी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह भी याद होना चाहिए कि जब केंद्र में सरकार थी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और लालू यादव रेल मंत्री थे। तब नौकरी के बदले जमीन का मामला था, उसके दाग भी कांग्रेस के ऊपर हैं। कांग्रेस-राजद बराबर की भागीदार है। कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकती।

यह भी देखें :

‘बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे’ – BJP नेता

बीजेपी नेता ने कहा कि जहां तक राहुल गांधी के दौरे की बात है वे जानते हैं कि यहां भी उनका हाल दिल्ली जैसा ही होगा। दिल्ली में वे जीरो पर आउट हुए और बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे। कांग्रेस-राजद पर पूरा दवाब भी बना रही है। क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को 70 सीट मिली थी, 19 सीट जीती थी। 50 से ज्यादा सीट हार गई थी। इस बार राजद उन्हें पूरी तरह से सीट नहीं देने वाली है। शाहनवाज ने दौरे की वजह को बताते कहा कि राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी बिहार आए हैं। जनता पर इसका कोई असर होने वाला है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल का इस साल तीन महीने सात दिन के अंदर यह तीसरा बिहार दौरा है। इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनका दौरा अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : शाहनवाज ने कहा- युवराज के फेस सेविंग में लगी हुई है कांग्रेस

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img