ग्रामीण Cricket खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए टी-20 टूर्नामेंट अप्रैल में…

मुजफ्फरपुर: एक अप्रैल से मुजफ्फरपुर में अर्जुन बाबु पशु हाट मेला मैदान में तीन दिवसीय टी-20 महिला पुरुष Cricket टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा। इस टूर्नामेंट के के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज कर उन्हें क्रिकेट की मुख्यधारा में लाना है। चयनित खिलाड़ियों को भविष्य में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मंच प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टी-20 क्रिकेट मैच के लिए पुरुष और महिला की चार-चार टीम बनाई जाएगी। चयन ट्रायल पुरुष का 23 फरवरी और महिला का 2 मार्च को तिरहूत फिजिकल मैदान झपहां में होगा।

BSEB Super 50 के छात्रों ने JEE-Mains में लहराया परचम, 66 छात्रों ने…

महिला और पुरुष Cricket टीम खेलेंगी मैच

इसके बाद एक अप्रैल को पुरुष, 2 अप्रैल को महिला और 3 अप्रैल को फाइनल मैच होगा। विजेता और उपविजेता को नकद राशि, उपहार और कप देकर सम्मानित किया जाएगा। Cricket में पूरे बिहार से बच्चे और बच्चियां भाग ले सकते हैं। मैच रंगीन ड्रेस और सफेद बॉल से खेले जाएंगे। विजेता टीम को 31000 रुपए के साथ चमचमाती ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय वर्मा और भाजपा नेता मुकेश चंद्रवंशी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Siwan में हथियार के साथ 4 गिरफ्तार, कार से कहीं जा रहे थे बदमाश

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...