T20 World Cup 2024: भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया

T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने फिफ्टी जड़ी। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 36 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवरों में 96 रनों पर ही ढेर हो गई। आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए 97 रनों का टारगेट दिया है। भारत की ओर हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह ने भी दो-दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

T20 World Cup 2024:

भारत की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल है।

वहीं आयरलैंड की प्लेइंग-11 में एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल और बेन व्हाइट शामिल है।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...