फारबिसगंज : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर नोबेल एकेडमी फारबिसगंज के द्वारा आज शहर में भव्य झांकी निकाली गई। जो भागकोहलिया अवस्थित विद्यालय परिसर से निकलकर कर शहर के विभिन्न मार्गों का स्कूली बच्चों के साथ भ्रमण किया। इस मौके पर भगवान राम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण सहित भारत माता जैसे जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गई। वहीं हाथ में तिरंगा लिए बच्चों ने देश भक्ति नारे भी बुलंद किए। इस झांकी के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश भी दिया गया। मौके पर देश भक्ति गानों की धुन ने कुछ अलग ही समा बांध डाला।
अमित कुमार की रिपोर्ट


