ताजपुर एलकेवीडी छात्र हमला, परिजन ने कहा- जांच कर आरोपियों की पुलिस करे गिरफ्तार

ताजपुर/समस्तीपुर : एलकेवीडी कालेज ताजपुर में गुरुवार को परीक्षा दे रही अपनी बहन को लाने मेरा बेटा एवं भतीजा गया था। किसी बात को लेकर दोनों पर लोहे की छड़ आदि से युवकों का गुट ने जानलेवा हमला कर दिया दोनों बेहोश हो गए। हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने बुरी तरह घायल दोनों को निजी अस्पताल में भेजा जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल भेज दिया जहां दोनों का उपचार जारी है। यह जानलेवा हमला था। ये बातें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत मोतीपुर वार्ड-27 निवासी पीड़ित रजनीश कुमार (19) एवं मनीष कुमार (20) के पिता मलहू राय एवं उपेंद्र राय ने कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार को करीब चार बजे कालेज में परीक्षा दे रही बहन को लाने गया था। किसी बात को लेकर एक लड़के से बहस हो गई। वह लड़का तुरंत में 10-15 लड़के की टीम को फोन कर जुटा लिया। लड़के दोनों पर लात-घूसे से प्रहार कर दिया। उसमें से एक लड़का ने रॉड से दोनों पीड़ित के सिर पर मारकर सर फोड़ दिया। मर गया-मर गया के हल्ला होने पर जुटे लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल भेज दिया जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज जारी है। परिवार के लोगों ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। मौके पर ताजपुर वार्ड-27 के नगर पार्षद अशोक राय समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : अपराधियों का तांडव, गोलीबारी से घायल छात्रा की मौत

यह भी देखें :

आलोक की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...