पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर और ताजपुर गंगा महासेतु का निर्माण कार्य 2011 शुरू हुआ था। बख्तियारपुर और ताजपुर में 1603 करोड़ रुपए की लागत से पुल बन रहा है। पुल का निर्माण नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड कर रही है। रविवार देर शाम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल होने लगी। इस तस्वीर में कुछ मजदूर और एक जेसीबी मशीन किसी मलवे को हटाती दिख रही है। पूरी जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर और ताजपुर गंगा महासेतु पुल का एक स्पैन का मलवा है। जो रविवार देर शाम नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास अचानक गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आवाज के साथ स्पैन भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वहां से गुजर नहीं रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्पैन गिरने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
जैसे ही इस घटना की जानकारी वहां मौजूद इंजीनियर और काम में लगे मजदूरों के द्वारा बड़े अधिकारियों को दी गई वैसे हीं वरीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे से पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं, निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह की जांच की जाएगी। इसके बाद बिहार में पुल संबधित हादसों को लेकर जमकर राजनीति हो रही है।

सरकार पर चौतरफा हमला करने की ताक में 24 घंटा सातों दिन बैठी विपक्ष बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी को अपराध के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर हमला करने का एक और मौका मिल गया । राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पूल 1600 करोड़ रुपए की लागत खर्च से बन रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न जाने कितनी बार इस पुल का निरीक्षण करने गए भी हैं , उसके बावजूद भी पुल बनाने में भ्रष्टाचार हुआ है। राजद नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार – सरकार के रग – रग में है । साथ ह साथ भारतीय जनता पार्टी के पास पुल निर्माण निगम विभाग है। बिहार में एनडीए की सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। अब बिहार के लोग पुल पर चलने से डरेंगे ना जाने कौन सा पूल कब गिर जाए किसी को पता नहीं है।
यह भी देखें :
वहीं पूल गिरने के मामले पर जदयू की सफाई दी है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिस पुल के स्पेन गिरने की बात कही जा रहीं है वो बेबुनियाद है। नीरज कुमार ने कहा जिस स्पेन गिरने की बात हो रही है वो स्पेन आरओबी से जुड़ा ही नहीं है तो फिर गिरा कैसे। बन रहे पुल के स्पेन में कुछ जंग लग गया था, उसे बदलने की कवायद चल रहीं है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी फूलों के स्पेन गिरने से आहत है। नीरज कुमार ने पुल गिरने पर सफाई देते हुए कहा कि पुल का गिरना एक दुखद और गंभीर घटना है। निर्माणाधीन पुल की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। सरकार इस पर गंभीर है। सड़क और पुल के हेल्थ कार्ड की योजना मंत्री नीतिन नवीन लागू करने ही वाले थे कि बिहार में सत्ता में तेजस्वी यादव आ गए। अब देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से बिहार में लगातार पल या पुल से संबंधित आरोपी या फिर स्पैन गिर रहे हैं। इससे न तो किसी राजनीतिक पार्टी का नुकसान हो रहा है और ना किसी ठेकेदार की कोई जवाब दे ही बन रही है। यदि ऐसे में कोई पीस रहा तो वह आम जनता है।
यह भी पढ़े : निर्माणाधीन महासेतु का Samastipur में गिरा स्पैन, मलबा छुपाने की कोशिश
महीप राज की रिपोर्ट


















