धनबादः जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र बीसीसीएल ब्लॉक दो के बीओसीपी जमुनिया परियोजना में शनिवार की रात पानी टैंकर से कुचलने के कारण CISF जवान की मौत हो गई थी। मामले में पानी टैंकर के ड्राइवर के खिलाफ बाघमारा थाना में बीसीसीएल ने एफआईआर दर्ज किया गया था।
सोमवार को बाघमारा पुलिस आरोपी ड्राइवर को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दी है। बता दें कि शनिवार को बीओसीपी परियोजना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ था। बीसीसीएल पानी टैंकर ने CISF क्यूआरटी टीम वाहन को टक्कर मार दी थी।
घटना में एक जवान की मौत व एक घायल हो गया था
जिसमें क्यूआरटी वाहन में सवार CISF एएसआई एसपी राय की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं एक CISF जवान रामा बांडों घायल हो गया था। जिसका इलाज सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें- राजेश ठाकुर ने बिशप फेलिक्स टोप्पो से मिलकर दी क्रिसमस की बधाई
वहीं न्यायालय प्रस्तुत करने आई बाघमारा एएसआई सुनील कुमार झा ने कहा बीसीसीएल जमुनिया कोलयरी में पानी टेंकर से CISF की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पानी टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आज ड्राइवर को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।


