कटिहारः कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा है कि महागठबंधन में दरार के बावजूद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है.
बता दें कि मुंगेर जिले का तारापुर विधानसभा और दरभंगा जिले का कुशेश्वर स्थान पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरम है. इन सीटों पर कांग्रेस के साथ ही राजद ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. इस प्रकार महागठबंधन में दरार स्पष्ट दिख रहा है. जबकि कांग्रेस और राजद दोनों ही एनडीए को टक्कर देने का दावा कर रहे है. देखना दिलचस्प होगा कि इस हालत में महागठबंधन किस प्रकार एनडीए को टक्कर दे पाएगी.







