Advertisment

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया हड़ताल, राज्यपाल को सौंपेंगे

रांची : वित्त रहित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को 1250 इंटर कॉलेजों, उच्च विद्यालयों, संस्कृत एवं मदरसा विद्यालयों में शैक्षणिक हड़ताल रहा और पठन-पाठन ठप रहे. छात्र-छात्राएं स्कूल एवं इंटर कॉलेज आए परंतु गेट पर ताला लटका देख वापस लौट गए.

शैक्षणिक हड़ताल में 10,000 से ज्यादा शिक्षक कर्मचारी भाग लिए और लगभग 300000 से ज्यादा बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ. राज्य के सभी जिलों में शैक्षणिक हड़ताल सफल रहा और शिक्षक कर्मचारी शैक्षणिक हड़ताल को लेकर काफी उत्साहित रहे. कल राज भवन के सामने मोर्चा का मांगों को लेकर एक दिवसीय महाधरना है.

महाधरना के क्रम में मोर्चा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देंगे. महाधरना 10ः30 बजे से लेकर 4ः00 बजे तक चलेगा. मोर्चा के नेता डॉ. सुरेंद्र झा, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुर रहमान कादरी, डॉक्टर देवनाथ सिंह, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, विजय झा, अरविंद सिंह, शिविरीया टोप्पो और रंजीत मिश्रा ने हड़ताल को पूर्णता सफल बताया है. इन नेताओं ने कहा कि मोर्चा के एकता और शिक्षकों के उत्साह से आज का शैक्षणिक हड़ताल पूर्णता सफल रहा.

मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे राज्य में वित्त रहित स्कूल कॉलेजों में शैक्षणिक हड़ताल रहा. छात्र स्कूल कॉलेज आए परंतु गेट पर ताला लटके देख वापस लौट गए. विदित हो कि मोर्चा अपनी लंबित मांगों को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहा है. अनेकों बार सरकार से वार्ता हुई. बहुत से मांगों पर सहमति बनी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई.

वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुदान वितरण के समय अनुदान समिति की बैठक में निर्णय हुआ था की सितंबर माह तक अनुदान की राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के संस्थाओं को भेज दिया जाएगा. परंतु आज 1 अक्टूबर हो गए परंतु अभी तक वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुदान के लिए विज्ञप्ति नहीं निकली है. लगता है की शिक्षा विभाग वित्त रहित के मामलों को लेकर गंभीर नहीं है.

मोर्चा ने मुख्यमंत्री से इसमें तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग किया है. रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, पलामू प्रमंडल, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, संथाल परगना में शैक्षणिक हड़ताल पूर्णता सफल रहा. मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि जब तक मोर्चा की मांगे मानी नहीं जाएगी आंदोलन जारी रहेगा. स्थापना अनुमति प्राप्त स्कूलों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुदान के लिए अभी तक विज्ञप्ति नहीं निकली है जिसको लेकर शिक्षक कर्मचारियों में काफी रोष है. मोर्चा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेगा. 7 अक्टूबर को मोर्चा मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को देगा.

मोर्चा की मुख्य मांगे

1. राज्य सरकार अनुदान के जगह मासिक वेतन के रूप में अनुदान नहीं वेतन चाहिए.

2. मुख्यमंत्री के आश्वासन के आलोक में वित्त रहित संस्थाओं के मामले को अभिलंब प्रशासनिक आयोग को भेजा जाए.

3. बिहार के तर्ज पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुदान की राशि सीधे शिक्षक कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएं.

4. इंटरमीडिएट शिक्षक कर्मचारी सेवा शर्त नियमावली को कैबिनेट में सहमति के लिए भेजी जाए.

5. उच्च विद्यालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति नियमावली 2008 में त्रुटियों के संशोधन के लिए एक कमेटी बनाई जाए.

6. वित्त रहित स्कूल कॉलेजों में मदरसा एवं संस्कृत के समान सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए.

7. नियम विरुद्ध खोले जा रहे प्लस टू विद्यालयों के उत्क्रमण को रोका जाए.

मोर्चा की बैठक सुरेंद्र झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कल राज भवन के सामने होने वाले महाधरना के सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई. निर्णय लिया गया कि 3ः00 बजे दिन में मांगों से संबंधित ज्ञापन महामहिम को दिया जाएगा. बैठक में अध्यक्ष मंडल के सदस्य सुरेंद्र झा, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, मनीष कुमार, डॉक्टर देवनाथ सिंह, गणेश महतो, सुखदेव महतो, विजय झा, नरोत्तम सिंह, पीके सिंह, एनके सिंह, रंजीत मिश्रा उपस्थित रहे. बैठक की जानकारी मोर्चा के नेता रघुनाथ सिंह एवं मनीष कुमार ने दी.

सोलह वर्ष में सोलह मिनट भी नहीं चला मदरसा का कम्प्यूटर, जानिए क्या है पूरा मामला

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...