चैंपियंस ट्राफी 2025 में टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से

डिजिटल डेस्क : चैंपियंस ट्राफी 2025 में टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को BCCI की ओर से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में  चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में की।

टीम इंडिया का ऐलान करते हुए दोनों ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा, जो 9 मार्च तक खेली जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 20 फरवरी से करेगी और पहले मैच में इसका सामना बांग्लादेश से होगा।

भारत -पाक का मैच 23 को दुबई में…

टीम इंडिया ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ है। वह ग्रुप स्टेज में इन तीनों टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, इस मैच में उसका सामना बांग्लादेश से होगा। फिर टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

चैंपियंस ट्राफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित।
चैंपियंस ट्राफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद ग्रुप के अपने आखिरी मैच में वह 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्राफी 2025 में टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी

चैंपियंस ट्राफी 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। बता दें कि भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है।

टीम इंडिया की फाइल फोटो
टीम इंडिया की फाइल फोटो

ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की घोषणा करते वक्त बताया कि शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों में ही टीम के उपकप्तान होंगे।

शुभमन वनडे विश्व कप 2023 टीम का भी हिस्सा थे। चयनकर्ताओं ने वनडे विश्व कप में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मौका दिया है। इनमें नए चेहरे सिर्फ यशस्वी जायवाल, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर हैं।

टीम इंडिया की पुरानी फोटो
टीम इंडिया की पुरानी फोटो

घोषित टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह भी शामिल लेकिन फिटनेस पर निर्भर होगी भागीदारी…

भारत की जो टीम घोषित हुई है उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी जगह दी गई है। बुमराह को भले ही टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो टीम घोषित हुई है उसमें जगह नहीं मिली है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें शामिल नहीं किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि भारतीय टीम में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चोटिल हो गए थे।

टीम इंडिया की सांकेतिक फोटो
टीम इंडिया की सांकेतिक फोटो

कुलदीप चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा सके थे, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान चोटिल हुए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि, तीसरे वनडे में भी उनके खेलने पर संशय है क्योंकि अगरकर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो जाएंगे। इसी क्रम में वनडे विश्व कप में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले शमी की वनडे टीम में वापसी हुई है। शमी वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं और वह एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...