किशोर मंत्री के प्रत्याशियों ने अपर बाजार में की समर्थन की अपील

Ranchi- टीम किशोर मंत्री- फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में

मजबूत टीम के रूप में उभरी टीम किशोर के प्रत्याशियों ने

आज अपर बाजार के विभिन्न इलाकों का दौरा कर व्यापारियों से मुलाकात की

और चुनाव में अपनी टीम के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा.

प्रत्याशियों ने कुंजलाल स्ट्रीट, श्रद्धानंद रोड, ज्योति संगम लेन,महावीर चौक और मैकी रोड में

पदयात्रा कर प्रतिष्ठानों में जाकर सदस्यों से मुलाकात की

और चुनाव में अपनी टीम की प्राथमिकताओं से अवगत कराया.

टीम किशोर मंत्री को मिल रहा है अपार जनसमर्थन

पदयात्रा के दौरान टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशियों को

अपार प्यार और जनसमर्थन देखने को मिल रहा है.

अनुभवी और जुझारू प्रत्याशियों से लैस होने के कारण

टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशियों में उत्साह बना हुआ है.

किशोर मंत्री ने कहा कि फेडरेशन का स्वरूप राज्यस्तरीय हो.

इसलिए इस बार जमशेदपुर से नन्द किशोर अग्रवाल,

गुमला से अमित माहेश्वरी , गिरिडीह से प्रदीप जैन

और बाबानगरी देवघर से अलोक मल्लिक को भी टीम में शामिल किया गया है.

अनुभवी, कर्मठ और जुझारू है टीम किशोर मंत्री

टीम के सभी प्रत्याशी अनुभवी, कर्मठ और जुझारू हैं.

हम वायदा करते हैं कि चुनाव में जीत के बाद फेडरेशन चैंबर को

राज्यस्तरीय स्वरूप दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

पदयात्रा में अमरजीत गिरधर, जीतेन्दर जैन, किशोर मंत्री के साथ आदित्य मल्होत्रा,

अमित किशोर , अमित शर्मा, हरजीत सिंह, ज्योति कुमारी, परेश गट्टानी,

रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, शैलेष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल गाडोदिया,

सुनिल केडिया, विनय छापडिया, सुनील सरवागी,

सीए जयप्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार के अलावा

बाजार क्षेत्र में स्थित विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक व

धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थें

रायपुर से वापस लौटे विधायक, हर जाल कुतरेंगे, देखते जाइये क्या-क्या होता है- सीएम हेमंत

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...