गयाजी पहुंचे तेज प्रताप, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र व बिहार सरकार पर साधा निशाना

गयाजी : जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आज गयाजी पहुंचे। उन्होंने देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और नेताओं के काफिले को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद काफिला कम करने की बात कर रहे हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी इस पर अमल करना चाहिए।

PM ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की बात कही है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है – तेज प्रताप यादव

गयाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की बात कही है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम खुद दो गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी अपना काफिला सीमित करना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा कि सांसद, विधायक और मंत्रियों को भी अपना काफिला कम करना चाहिए। उन्होंने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।

Tejpratap Yadav 1 1 22Scope News

कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा- इसका जवाब सरकार ही बेहतर तरीके से दे सकती है

वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव के असर को लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि इसका जवाब सरकार ही बेहतर तरीके से दे सकती है। तेज प्रताप ने कहा की पीएम मोदी बोले हैं इलेक्ट्रिक पर चलने के लिए, इसमें क्या दिक्कत है। सांसद, विधायक, मंत्री सबको काफिला कम करना चाहिए। पीएम अगर दो काफिला पर आ गए हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी दो काफिला पर आ जाना चाहिए। पेट्रोल-डीजल का बोझ जनता पर बढ़ गया है। बाकी बंगाल चुनाव वाला असर है या नहीं, ये सरकार बताए।

Tejpratap Yadav 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अब गाड़ी छोड़ साइकिल से रेल पुलिस कर रही है गस्ती

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...