4 दिन से लापता 3 साल की बच्ची का शव भूसा घर से हुआ बरामद

अररिया : अररिया जिले के ताराबारी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में चार दिन से लापता तीन साल की बच्ची का शव भूसा घर से बरामद हुआ है। एक तरफ जहां परिजनों ने बच्ची के हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं, पुलिस घटना के हर एंगल पर जांच में जुटी है। बता दें कि तीन साल की इस बच्ची का नाम शिवांशी था। शिवांशी कुछ दिन पहले अपने नानी के घर तेगाछिया आई हुई थी। चार दिन पूर्व बच्ची घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान वो लापता हो गई।

लापता होने के बाद बच्ची के परिजनों ने ताराबारी थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी

आपको बता दें कि लापता होने के बाद बच्ची के परिजनों ने ताराबारी थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस शिवांशी को ढूंढ़ पाती लेकिन आज उसका शव घर के हीं भूसा घर से बरामद हो गया। यह घटना हत्या है या कोई हादसा इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर डॉग स्क्वैड और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Araria Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में दिनदहाड़े कट्टे के बल पर लूट की कोशिश, किसान पर हमला कर बदमाश फरार

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...