देश में होने वाला है सत्ता परिवर्तन, INDIA गठबंधन के पक्ष में करें मतदान- तेजस्वी

मुंगेर: मुंगेर के सदर प्रखंड स्थित चरवाहा विद्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा किया। जनसभा में तेजस्वी लगातार भाजपा पर हमलावर रहे और कहा कि अब युवाओं को पता चल गया है कि भाजपा और एनडीए सिर्फ जनता को गुमराह कर कुर्सी पाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उनका मुद्दा कभी महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी रहा ही नहीं। इस बार देश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है और इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रहा है। इसके लिए जनता का समर्थन जरुरी है।

तेजस्वी ने लोगों से अपील की कि राजद प्रत्याशी अनीता को अपना समर्थन देकर इंडिया गठबंधन को जीत दिलाएं। जनसभा के दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए बिहार समेत देश में इंडिया गठबंधन को जनता का जो समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट होता है कि बिहार की सभी 40 सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार भारी मतों से जीत रहे हैं। आपको बता दें कि मुंगेर से राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता ने अपना नामांकन दाखिल किया और नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा आयोजित की गई थी।

मुंगेर से केएम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD में शादी की नियत से युवक का अपहरण, युवक भागने में रहा कामयाब, एक गिरफ्तार

INDIA INDIA

INDIA INDIA

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...