तेजस्वी ने CM से किया दस सवाल, कहा ‘पिछली यात्रा के अनुसार…’

पटना: CM नीतीश कुमार 23 दिसंबर से यात्रा पर निकल रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले थे लेकिन अचानक उनके यात्रा की शेड्यूल और नाम दोनों बदल गया। नीतीश कुमार अब 15 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा की घोषणा होते ही विपक्ष एक बार फिर से नीतीश कुमार हमलावर हो गया है।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बड़ा हमला बोला है साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार से दस सवाल किया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी अपनी आदत, चरित्र, चाल चलन एवं चंचलता के कारण एक पखवाड़े में ही अपनी यात्रा का कई बार नाम बदल चुके हैं। पहले उन्होंने अपनी यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा रखा फिर समाज सुधार यात्रा किया और अब प्रगति यात्रा। यह बात दर्शाता है कि नीतीश कुमार अशांत और अस्थिर हो चुके हैं। इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार से दस सवाल भी किया।

तेजस्वी ने पूछा कि मुख्यमंत्री बताएं कि 2023 में समाधान यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गयी कितनी समस्याओं का समाधान उनके द्वारा अभी तक किया गया है? समाधान यात्रा में दर्ज की गयी कितनी समस्याएँ अभी भी उनके आश्वासन व निर्देश के बावजूद यथावत है? क्या उन समस्याओं के यथावत रहने के दोषी वो नहीं है? मुख्यमंत्री के जनता दरबार में नागरिकों द्वारा की गयी जन शिकायतों का निवारण अभी तक क्यों नहीं हुआ है? जनप्रतिनिधियों के जन सरोकारों/शिकायतों/जन समस्याओं को दरकिनार कर इन्होंने आख़िर में चंद अधिकारियों की ही बातें सुननी है तथा अपनी ही रटी-रटाई, घिसी-पीटी बातें सुनानी है तो एकालाप से परिपूर्ण इस यात्रा का फायदा क्या?

जब जनता से संवाद करना ही नहीं तो उड़न खटोले से यात्रा कर अधिकारियों संग चाय-पानी में अरबों रुपए खर्च क्यों कर रहे है? क्या किसी संवाद में गरीब राज्य का 𝟐𝟐𝟓,𝟕𝟖𝟎𝟎𝟎𝟎𝟎 रूपये अल्पाहार और सोशल मीडिया के प्रचार में खर्च करना जायज़ है? क्या यह यात्रा अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा नहीं है? क्या इस यात्रा में वो घर-घर मिल रही शराब, शराबबंदी में पुलिस की मिलीभगत तथा शराबबंदी की विफलता की प्रगति की समीक्षा करेंगे?

क्या यह टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों को तबादले की चेतावनी एवं धमकी देकर उगाही करने संबंधित यात्रा नहीं है? क्या यह मुख्यमंत्री की थानों और ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार की प्रगति को गति देने की यात्रा है?

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Bihar में महिलाएं बन रही हैं लखपति, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा ‘तेजस्वी के रूपये…’
CM CM CM CM CM

CM

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img