Jitan Sahani की हत्या पर तेजस्वी ने व्यक्त किया दुःख, कहा ‘टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी संभाल रहे विधि व्यवस्था’

पटना: वीआईपी सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। तेजस्वी ने कहा कि वीआईपी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी, दुखद खबर सुनकर स्तब्ध और मर्माहत हूं। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुःख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

तेजस्वी ने राज्य के कानून व्यवस्था पर भी सवाल किया और कहा कि प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है। निरंतर कह रहा हूं कि बिहार की डबल इंजन पॉवर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे जब, जहां, जैसे चाहें तब वहां उस तरीके से हत्या जैसी जघन्य अपराध अंजाम देते हैं।

उन्होंने एनडीए गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए सरकार सच स्वीकार करने के बजाय वही घिसा पिटा डायलॉग दोहरा रहा है कि सुशासन का राज है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं का शिकार होते हैं और अकाल मौत मारे जा रहे हैं। हम तो हर दिन क्राइम बुलेटिन भी जारी करते हैं लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। राज्य में जब टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी विधि व्यवस्था संभालेंगे तो यही हश्र होगा।

यह भी पढ़ें- Jitanram Manjhi ने जीतन सहनी हत्याकांड को बताया दुखद, कहा होगी सख्त कार्रवाई

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jitan Sahani Jitan Sahani Jitan Sahani

Jitan Sahani

Saffrn

Trending News

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...

चाय बागान से चुनावी हुंकार: JMM प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं...

ASSAM: आगामी 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं उनमें से एक राज्य असम भी है जहां...

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- खान विभाग ने 2025-26 में 3592...

पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को खान एवं भूतत्व विभाग में अपने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने...

14 जिलों में फ्री नेत्र जांच का दूसरा चरण हुआ शुरु,...

पटना : समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img