Tejashwi चले केजरीवाल की राह या सताने लगा हार का डर, बिहार में कितना सफल होगा तेजस्वी का…

मंजेश कुमार

Tejashwi

पटना: उप चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, सभी पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अक्सर मुफ्त की घोषणाएं करते हुए देखे जाते हैं। बीते दिन चुनाव प्रचार के दौरान बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर मतदाताओं को मुफ्त का प्रलोभन देते हुए दिखाई दिए।

पहले लोकसभा चुनाव और अब बिहार विधानसभा उप चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एक बार फिर 2025 में सरकार बनने पर मुफ्त बिजली देने का वादा किया। तेजस्वी के मुफ्त बिजली की घोषणाओं के बाद अब उनके विरोधियो ने कहना शुरू कर दिया है कि तेजस्वी यादव को अब अपनी पार्टी की हार दिख रही है इसलिए वे जनता को मुफ्त का प्रलोभन दे रहे हैं। तेजस्वी यादव जनता को मुफ्त का प्रलोभन दे कर अपने पक्ष में मतदान के लिए उकसा रहे हैं तो कहीं जनता को डरा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने शुरू की थी मुफ्त बिजली योजना

मुफ्त बिजली देने के वादा का प्रचलन दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने शुरू की थी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को मुफ्त बिजली और दो सौ लीटर पानी मुफ्त देने का वादा किया था। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना वादा निभाया भी। अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त की यह रेवड़ी पंजाब के लोगों को भी दिखाया और वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली की रेवड़ी को अब तेजस्वी यादव बिहार में बांटने की कोशिश में जुट गए हैं।

बिहार में कितना सफल होगा

लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पहले दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था और अब एक बार फिर से मुफ्त बिजली का वादा किया और कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो राज्य में लोगों को मुफ्त बिजली देंगे। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि दिल्ली एक छोटा और विकसित राज्य है जहां मुफ्त बिजली योजना चल रही है लेकिन क्या यह बिहार जैसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने के लिए संघर्षशील राज्य मुफ्त बिजली देने में सफल हो पायेगी।

प्रशांत किशोर की भूमिका या एनडीए सरकार को चैलेंज

माना जाता है कि बिहार में प्रशांत किशोर भी अरविंद केजरीवाल की राह चल रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या तेजस्वी के मुफ्त बिजली बांटने की घोषणा के पीछे प्रशांत किशोर भूमिका है या फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को चुनौती? चुनावी सभाओं में एक बात और देखने को मिल रहा है कि विपक्ष एनडीए की सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप नहीं लगा कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के कामों को गिनाता है।

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव भाजपा-जदयू के लालू राबड़ी शासनकाल को जंगलराज के हमले से भी काफी परेशान हैं। ऐसे में यह संभव है कि तेजस्वी यादव मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर रहे हों।

हार तय देख रहे अपना रहे हथकंडे

तेजस्वी यादव के मुफ्त बिजली के प्रलोभन को जन सुराज ने हार का डर बताया है। जन सुराज के प्रवक्ता ने कहा कहा कि तेजस्वी यादव को अब यह अहसास होने लगा है कि वे उप चुनाव में हार रहे हैं। अपनी तय हार से बचने के लिए अब तेजस्वी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और अब मतदाताओं को मुफ्त बिजली का प्रलोभन दे रहे हैं। बेलागंज में प्रत्याशी के सामने युवक की पिटाई हुई, लालू यादव की सभा में किन्नरों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। जनता सब देख रही है और जानती है कि तेजस्वी यादव की सरकार आएगी तो फिर से जंगलराज आएगा।

बिहार में जब तेजस्वी यादव सरकार में थे तब उन्हें क्यों नहीं याद आया और उन्होंने उस वक्त लोगों को मुफ्त बिजली क्यों नहीं दिया और अब जब चुनाव में हारने का डर लगने लगा है तो उन्हें जनता की याद आ रही है। स्मार्ट मीटर राजद के सत्ता में रहते हुए लागू हुआ था उस वक्त उन्होंने मुफ्त बिजली देने की घोषणा क्यों नहीं की। अब वे कहीं जनता को प्रलोभन दे रहे हैं तो कहीं डरा रहे हैं।

सत्ता मोह में कुछ भी बेचने को तैयार हैं तेजस्वी

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार विकासशील राज्यों में है। हम संघर्ष कर रहे हैं कि देश के और राज्यों में अव्वल आएं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने मुफ्त में देने की शुरुआत की तो हालत यह है कि वहां कर्मियों को आठ आठ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे पहले लालू यादव की सरकार में गुंडई और अपराध के बल पर बिहार को रसातल में पहुंचाए और अब एक बार फिर उनके पुत्र सत्ता मोह में मुफ्त की बात कर वही कोशिश कर रहे हैं। मुफ्त बिजली के कारण हिमाचल प्रदेश भुगत रहा है, दिल्ली की जनता त्राहिमाम कर रही है।

भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि घपले घोटाले वाले सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी बेचने और मुफ्त में देने के लिए तैयार हैं। यह देश के लिए अच्छा नहीं है, जनता को सुविधा देना चाहिए। तेजस्वी यादव के पास जनता के सामने जाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इनकी सरकार आती है तो अपराधियों का बोलबाला हो जाता है।

ये जब जनता के बीच जाते हैं तो जनता भयाक्रांत हो जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास का एक इतिहास लिखा गया है। एनडीए के इतिहास को जब वे देखते हैं तो उनके अंदर डर समा जाता है और इसलिए तेजस्वी यादव मुफ्त की रेवड़ी बांटने लगते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Modi-Yogi के ‘एक रहोगे सेफ रहोगे’ के बयान से विपक्ष हताश है, भाजपा ने कहा कि ‘उन्हें डर है कि…’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi
Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img