कैमूर : लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होना है। वहीं सासाराम लोकसभा क्षेत्र में भी एक जून को मतदान होने वाला है। सासाराम लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज राम और एनडीए प्रत्याशी शिवेश राम के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं आज महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज राम के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी कैमूर के चैनपुर विधानसभा अंतर्गत हाटा में सभा को संबोधित किया और महागठबंधन प्रत्याशी को लोगों से भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
अपनी महंगाई पर कुछ नहीं बोलते हमारी महंगाई इन्हें ज्यादा लगती थी – तेजस्वी
वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि जब 60 लीटर तेल, 500 रुपए सिलेंडर था तब 2014 से पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री को महंगाई डायन लागत रहे, अब महबूबा भौजाई लगे लगनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब बिहार आते हैं म-म करते हैं किसी प्रधानमंत्री को म-म करना शोभा देता है। म से मछली, म से मंदिर और म से मस्जिद यह सब इन्हें दिखता है लेकिन म से महंगाई इन्हें नहीं दिखता है। इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया है। 40 में से 39 सांसद होने के बावजूद भी इन्होंने बिहार का विकास नहीं किया है। सारा विकास यह लोग गुजरात में करते हैं। हम बिहारी लोग गुजरातियों से नहीं डरते हैं।
यह भी पढ़े : मोहन यादव पर तेजस्वी का तंज, कहा- चिराग के साथ किसका है गठबंधन, देंगे जवाब
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट



















