Advertisment

मोहन यादव पर तेजस्वी का तंज, कहा- चिराग के साथ किसका है गठबंधन, देंगे जवाब

पटना : लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर कटाक्ष किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोहन यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि परिवारवाद वाली पार्टी सिर्फ अपने परिवार में ही बड़ा-बड़ा पद देती है।
इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से किसका गठबंधन है। इस पर मोहन यादव जवाब देंगे क्या। लोक जनशक्ति पार्टी पशुपति पारस से किसका संबंध है और किन-किन लोगों ने पद लिया है यह देख लीजिए।

मध्य प्रदेश के मोहन यादव के द्वारा यह कहे जाने पर की सरकार हम लोग बना रहे हैं और बिहार में भी सरकार बनाएंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इनको पता नहीं है। जमीन खिसक गई है, झाड़ पर चढ़ा दिए हैं, हवा में लटके हुए हैं, पता ही नहीं है इनको की क्या हो रहा है। राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परमात्मा वाली स्टोरी या थ्योरी नहीं चलेगी। इस पर तेजस्वी ने कहा कि बिल्कुल सही चार जून के बाद हमलोग सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक निजी चैनल पर कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से सपोर्ट मिल रहा है, इसकी समीक्षा होनी चाहिए। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चंदा भाजपा वाले लोग लेते हैं और पाकिस्तान से मदद किसी और को मिल रहा है।

यह भी पढ़े : ‘बिहार की धरती पर आया हूं, राजनीति का सबसे ज्यादा चेतना का है केंद्र’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...