Tejashwi को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समकक्ष मिली जिम्मेवारी, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में…

Tejashwi

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में तेजस्वी यादव को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समकक्ष अधिकार दिया गया है। लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर के फैसले ले सकेंगे। इसके साथ ही अब तेजस्वी यादव प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल भी दे सकेंगे। इसके साथ ही राजद के संविधान में भी संशोधन किया जायेगा।

पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पार्टी के  महासचिव आलोक मेहता ने कार्यकारिणी के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत सभी नेता शामिल हुए।

बैठक में सांगठनिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई, आज के देश की हकीकत के अनुसार राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई और संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई। अलग अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपनी राय रखी। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि अब बिगुल बज चुका है। माई-बहिन मान योजना, दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में चार गुना बढ़ोतरी जैसी बातें अब तक बिहार में नहीं आई।

अभी हमारे नेता अलग अलग चीजों पर अभी भी अध्ययन कर रहे हैं और आगे घोषणा करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद सभी सदस्य नई उर्जा से भर के निकले हैं। अब बिहार में सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं होगा बल्कि सरोकार परिवर्तन होगा। वहीं कार्यकारिणी की बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुपस्थित रहने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि अब पंचायत से केंद्र तक सांगठनिक चुनाव की तिथियाँ तय कर ली गई है।

राजद की सांगठनिक चुनाव के लिए रामचंद्र पूर्वे को मुख्य निर्वाची पदाधिकारी और रंजन को सहायक निर्वाची पदाधिकारी घोषित किया गया है। इस दौरान मनोज झा ने जगदानंद सिंह और उनके बेटे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब नॉर्मल है, कोई दिक्कत नहीं है।

 वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव को बराबर जिम्मेवारी दी गई है। अब उनके निर्णय को पार्टी स्तर पर लागू किया जायेगा। हमलोग अब बूथ स्तर पर कमिटी बनाने और मजबूत करने की दिशा में जुटेंगे। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने जगदानंद सिंह के बैठक में अनुपस्थित रहने के सवाल पर कहा कि वे सेहत ठीक नहीं होने की वजह से बैठक में नहीं आये और कुछ खास बात नहीं है। इस दौरान पत्रकारों ने जब राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, तेजस्वी ने किया स्वागत

पटना से महीप राज एवं स्नेहा की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...