पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान सम्मेलन में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं। पटना में एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी अपने कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले राजधानी पटना के एक निजी होटल पहुंचे जहां राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होने वाली है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने के लिए वहां पहुंचे हैं।
बता दें कि बिहार इस वर्ष चुनावी वर्ष में पहुंच चुका है और महागठबंधन सहयोगी दलों में आपसी खींचतान चल रही है। कहा जा रहा है कि इसी खींचतान को लेकर राहुल गांधी लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राजद की कार्यकारिणी की बैठक स्थल पर राहुल गांधी जितने भी समय के लिए लालू यादव से मुलाकात करेंगे उस दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।
राजद की बैठक स्थल पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी से पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस होटल में आराम करने पहुंचे हैं। हालांकि राहुल गांधी के राजद की कार्यकारिणी की बैठक स्थल पर पहुंचने के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं की एक बंद कमरे में बातचीत करने के लिए चले गए।
बता दें कि पहले भी यह कयास लगाया जा रहा था कि राहुल गांधी पटना आ रहे हैं तो वे लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे या नहीं लेकिन पटना पहुँचते ही राहुल गांधी लालू-तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंच गए।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi पहुंच रहे पटना, बापू सभागार में करेंगे संविधान सम्मेलन को संबोधित
पटना से महीप राज की रिपोर्ट
RJD RJD RJD RJD


















