Tejashwi ने लगाया बड़ा आरोप, कहा नीतीश कुमार की हालत हो गई बेचारे वाली और उधर…

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगभग प्रत्येक दिन राज्य सरकार पर हमलावर रहते हैं। वे हर दिन किसी न किसी मामले को लेकर राज्य की सरकार और नीतीश कुमार हमला बोलते हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार के करीबियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पैसे लेकर आईएएस और आईपीएस का ट्रांसफर पोस्टिंग करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि आज घर में घुस कर लोगों को अपराधी मार रहे हैं, और नीतीश कुमार के अगल बगल रहने वाले चेले पैसे ले कर खुलेआम आईएएस आईपीएस का तबादला करने में लगे हैं। राज्य के डीजीपी के हाथ में कुछ नहीं है, उनकी जो भी अनुशंसा होती है उसके आधार पर ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होती है और जो चढ़ावा चढ़ाता है उसके आधार पर अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब कोई बोलने भी नहीं दे रहा है। बहुत अफ़सोस होता है कि नीतीश कुमार की हालत बेचारों वाली हो गई है।

अब वे थक गए हैं, उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के अधिकारी एक ही सड़क पर रोज घूमते हैं इसका क्या मतलब होता है आप समझ लीजिये। वहीं प्रशांत किशोर के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को तीसरे नंबर की पार्टी बताये जाने पर तेजस्वी ने कहा कि यह तो राज्य की जनता तय करेगी कि कौन कितने नंबर की पार्टी होगी। अभी हमारा फोकस जनता का दुःख बांटने पर है, बाकि जनता सब कुछ देख रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Padma Awards के लिए नामांकन 15 सितंबर तक, कोई भी पात्र व्यक्ति कर सकते हैं अप्लाई

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...

Palamu Karam Puja Accident: करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

Palamu Karam Puja Accident: करम पर्व की खुशियां बुधवार की सुबह उस समय मातम में बदल गयीं, जब करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...