Advertisement
Advertisement

मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी, PM मोदी से मांगा हिसाब

मधेपुरा : राजद कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान आज सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें राजद की ओर से माय बहन मान योजना की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 दिन के बिहार यात्रा के खर्च का हिसाब मांगा है।

तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने कहा कि इससे पहले ललन सिंह को जवाब देना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 दिनों के बिहार यात्रा पर दो अरब 25 करोड़ 78 लख रुपए का जो खर्च है वह कहां से आ रहा है इसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आरएसएस का कानून देश पर लागू करना चाहते हैं। चुनाव आयोग समय पर चुनाव नहीं करा सकते हैं। एक साथ कई राज्यों में चुनाव नहीं हो सकता है। एक राज्य में भी एक चरण में चुनाव नहीं संपन्न हो सका है तो पूरे देश में एक साथ चुनाव कैसे संपन्न हो सकता है।

यह भी देखें :

विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर खर्च बचाने की बात है तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 11 सालों में अबतक विज्ञापन पर कितना खर्च किया गया है। इसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कह रहे हैं वन नेशन वन इलेक्शन फिर कल कहेंगे वन नेशन, वन पार्टी और फिर कहेंगे वन नेशन वन लीडर। सबका कोई मतलब नही है बस ये लोग आरएसएस का एजेंडा सेट करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : अपनी यात्रा के दौरान Supaul पहुंचे तेजस्वी, दुहराया अपनी वादा

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...