तेजस्वी ने दोहराया ‘CM हो गए हैं हाईजैक’, मोहन भागवत के बयान पर….

CM

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरएसएस प्रमुख के भारत की आजादी पर बयान को लेकर तीखा पलटवार करते हुए आजादी के शहीदों का अपमान बताया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोहन भागवत ने महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस के शहादत का अपमान किया है। उन्हें बताना चाहिए कि दलितों का उत्थान कब होगा। आरएसएस का प्रमुख पिछड़ा समाज का कब होगा। इनलोगों ने देश की आजादी के लिए कोई क़ुरबानी नहीं दी। इन लोगों ने बस देश को बांटने और तोड़ने की कोशिश की। जब तक राजद है तब तक हम इनका अन्याय नहीं सहेंगे और देश को एकजुट करने में हमलोग लगेंगे।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि बिहार में चुनाव नजदीक आ रहा है अब बिहार में दिल्ली के नेता लोग टपकने लगेंगे। भाजपा का आईटी सेल भी जग जायेगा। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स भी एक्टिव होगा। बिहार के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं और वे सब समझते हैं। बिहार के लोग अब नीतीश जी के 20 वर्षों के कामों का हिसाब मांग रहे हैं। डबल इंजन के सरकार का हिसाब मांग रही है बिहार की जनता। बिहार की जनता ने उन्हें सबसे अधिक सीट दिया, इतना साथ दिया लेकिन लोगों को क्या मिला सिर्फ जुमला।

यही नीतीश जी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते थे, लेकिन अब वह मुद्दा कहां गया। वोट मिला बिहार में और विकास हुआ गुजरात का। हम लोगों ने आरक्षण की सीमा बढाई और सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। भारत सरकार और बिहार सरकार के वकील इस मामले में चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में केस हार जाएँ, वे बहस नहीं करते हैं। राज्य में जो बहाली निकल रहे हैं उसमें पिछड़े, अति पिछड़े लोगों का 16 प्रतिशत सीट का नुकसान हो रहा है। हम बिहार में जहां भी जा रहे हैं वहां से एक बात खुल कर सामने आ रही है कि किसी भी सरकारी कार्यालय में जाइये वहां भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है।

हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है। जब महिलाओं से बात करते हैं तो उनका कहना है कि सबसे अधिक महंगाई की मार महिलाएं झेलती हैं। लोगों की कमाई कम है और खर्च ज्यादा है। तेजस्वी ने कहा जब हमने जातीय गणना करवाया था तो सामने आया था कि बिहार में 94 लाख से अधिक परिवार की आमदनी 6 हजार रूपये महिना से भी कम है। आज सरकार उनके लिए क्या कर रही है। ये लोग सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं और सरकार में बैठ कर मलाई खा रहे हैं।

इसलिए हमने वादा किया है कि हमारी सरकार बनेगी तो एक महीने के अंदर माई-बहिन मान योजना लागू करेंगे। चाचा कहते थे कि नौकरी देगा तो बाप के पास से पैसा लायेगा, हमने लकीर खिंची और अब वे कहते हैं कि हम 20 लाख नौकरी देंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को हाईजैक कर लिया गया है। उनके पास कोई विज़न नहीं है। हमारी सरकार बनेगी तो हम बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को प्रमोशन देंगे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Salary जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत, निगरानी इकाई ने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक रंगे हाथ दबोचा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...