तेजस्वी का बेरोजगारी व परिवारवाद पर तीखा हमला, कहा- बिहार में बना दीजिए जीजा व मेहरारू आयोग

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बेरोजगारी, महंगाई और परिवारवाद के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और देश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी होती जा रही है, लेकिन सरकारों को इसकी कोई चिंता नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। सरकारें केवल राशन बांट कर खुश हो रही है। लेकिन न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है, न शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है।

Goal 22Scope News

 

तेजस्वी का तंज, कहा- बिहार में चल रहा है परिवारवाद का खेल 

परिवारवाद पर बीजेपी और एनडीए की आलोचना का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए नेता अक्सर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधते हैं। आज खुद बिहार सरकार में परिवारवाद चरम पर है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा जमाई आयोग तो बना ही दिया गया है, अब जीजा आयोग भी बना दीजिए। कई मंत्रियों और नेताओं के दामाद व रिश्तेदार आयोगों में सदस्य बना दिए गए हैं। अगर ऐसा ही चलना है, तो मेहरारू आयोग भी गठित कर दीजिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी अपनी पत्नियों को सेट करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री को यह सब नहीं दिखता। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें सिर्फ लालू परिवार ही नजर आता है।

तेजस्वी ने अशोक पर किया हमला, बोले- टैलेंट है तभी बिना जीते 2 बार मंत्री बने

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए मंत्री अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो चुनाव नहीं जीतते, वे आज प्रवचन दे रहे हैं। उनका कार्यकाल दो बार खत्म हुआ, लेकिन दोनों बार उन्हें छह-छह महीने के लिए मंत्री बना दिया गया। बेटी सांसद, दामाद आयोग में और खुद मंत्री यह टैलेंट ही है तेजस्वी ने व्यंग्य किया।

यह भी देखें :

6 जिलों में उड़ान योजना पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया

बिहार कैबिनेट में मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डों के विकास के फैसले का तेजस्वी यादव ने स्वागत किया। साथ ही सरकार को याद दिलाया कि यह योजना पहले ही उनकी सरकार के समय में लाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि काम आगे बढ़ाया गया। लेकिन यह भी बताएं कि आम आदमी उस हवाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेगा या नहीं। क्योंकि आज टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं।

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार BJP के साथ जाते ही हो गए आरक्षण विरोधी, तेजस्वी यादव ने…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img