तेजस्वी ने कह दिया, बिहार का परिणाम चौंकाने वाला, BJP को होगा सफाया

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पटना एयरपोर्ट से सभा स्थल के लिए रवाना हुए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह जानकारी है कि बिहार का रिजल्ट चौंकाने वाला होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक सबक नहीं सीखा। 2015 में और 2019 में बिहार की इस जनता ने सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को बनाया लेकिन उसके बावजूद वह लगातार हम लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों पर आरोप लगाने के अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। ना तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला ना विशेष पैकेज मिला। उन्होंने किया क्या है उनके पास बताने को कुछ नहीं है। लालू प्रसाद यादव के छपरा जाने पर तेजस्वी ने कहा कि वह छपरा गए हैं। बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने जिस तरीके से अपने पिता को जीवनदान दिया है तो हम लोगों को पूरा भरोसा है कि वहां की जनता सेवा के लिए रोहिणी को आशीर्वाद देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तूफानी बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री भयभीत हैं, बीजेपी भयभीत है। उनको पता है कि रिजल्ट क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि संविधान खत्म करने की बातचीत हो रही है लेकिन इस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते। आखिर भारतीय जनता पार्टी के लोग क्यों संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। वहीं संविधान लेकर कहा कि जो संविधान बदलेगा खुद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव आगे भी प्रचार करेंगे। क्योंकि इंडिया गठबंधन के बड़े नेता हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : बेटी के लिए पहली बार चुनाव प्रचार के लिए निकले लालू यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...