तेजस्वी ने कहा- फालतू की बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

पटना : राबड़ी आवास पर आज चूड़ा दही का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, विजय कुमार चौधरी सहित कई नेता इस भोज कार्यक्रम में शिरकत की। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पहले से ही मौजूद थे। वहीं तेजस्वी यादव अतिथियों को अंदर क्रायक्रम में ले जा रहे थे।

इसके बाद तेजस्वी यादव मीडिया को संबोधित किया। मीडिया ने सवाल किया कि खरमास खत्म हो गई है कयास लगाए जा रहे थे कि खरमास के बाद सरकार गिर जाएगी। अब उस पर विराम लगाती नजर दिख रही है। तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। साथी ही साथ कहा कि जो कयास लगाए जा रहे थे वह फालतू की बात है इस पर ध्यान देने की बात है ही नहीं हैं।

वहीं आगे उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि आप लोगों को पता है कि सीट शेयरिंग कब होगा, कहां होगा इस पर बात करनी इतनी जरूरत नहीं है। तेजस्वी यादव ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी है। बड़ी खुशी की बात है इस ठंड में भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। सब लोगों का हम लोगों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रीमंडल के लोग आए, उनका भी स्वागत किया गया। खुशियां बांटी जाती अच्छा लगता है।

महागठबंधन में खटपट पर तेजस्वी ने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। बार-बार यह बात आ जाती है बार-बार हम सफाई क्यों दें। जो बात धरातल पर उतर नहीं रही है उस पर ध्यान देने की जरूरत है। जब से महागठबंधन बना है तब से भारतीय जनता पार्टी परेशान है। जिस तरीके से नौकरियां मिल रही है, जातीय गणना की गई, सभी का मानदेय बढ़ा दिया गया। बिहार में इन्वेस्ट होना शुरू हो गया है, उन लोगों में डर है। कोई कुछ कहे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img