ED के सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर तेजस्वी ने कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये BJP की रूटीन वर्क

पटना : लैंड फॉर जॉब मामले पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। ईडी के द्वारा तेजस्वी यादव समेत 11 आरोपियों पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किए जाने वाले सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह बीजेपी का रूटीन वर्क है। जांच एजेंसियां केवल विपक्ष के नेता पर कार्रवाई करने का काम करती है। हमलोग का पक्ष बहुत ही मजबूत है। यह जग जाहिर है कि जांच एजेंसियां किन पर काम करती हैं और किन के इशारे पर काम करती है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही और थमने का नाम नहीं ले रही है। रुपेश चर्चित हत्याकांड को लेकर कहा कि अब यह हाल हो गया है कि आरोपी का कोर्ट से बरी हो गया। तेजस्वी ने कहा कि हम शुरू से ही कह रहे हैं कि बिहार पुलिस का भय अपराधियों के मन से हट गया है। सीएम नीतीश कुमार के राज्य में अपराधियों को पूरा संरक्षण मिल रहा है। नीतीश कुमार का इकबाल पूरे तरीके से खत्म हो चुका है। मौजूदा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास हमेशा करती है। तेजस्वी के होने वाले आभार यात्रा को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ अंतिम रूपरेखा तैयार करके आप लोगों को बता दिया जाएगा की यात्रा कब से शुरू होगा और कितने दिन तक चलेगा।

यह भी पढ़े : Land for Job Scam : बढ़ने वाली है तेजस्वी की मुश्किलें

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...