Commercial Advertisment

Tejashwi ने कहा कॉपी कर लें हमारी योजना लेकिन…, कल के बजट में की ये मांग…

पटना: कल यानि सोमवार को बिहार विधान मंडल में वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार का बजट पेश करेंगे। बिहार का बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष हमलावर हो गया है। विपक्ष लगातार बिहार के आगामी बजट को जुमला बताने में जुटा हुआ है। मामले को लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi)ने रविवार को एक बार फिर बिहार सरकार और सीएम नीतीश पर जम कर हमला किया। एक बार तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कटाक्ष किया और कहा कि राज्यपाल का भाषण समझ में नहीं आया। वे 2015 का भाषण दे रहे थे या 2020 का, उन्हें जो भी भाषण लिख कर दिया गया उन्होंने उसे सिर्फ पढ़ दिया है।

इस दौरान Tejashwi ने केंद्रीय बजट पर भी हमला किया और कहा कि भारत सरकार का बजट आया, उसमें भी बिहार का चलने नहीं दिया गया। कल बिहार का बजट है उसमें हमलोगों ने मांग की है कि वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन 400 रूपये से बढा कर 1500 रूपये किया जाए। महंगाई बहुत अधिक है इसलिए लोगों को सुविधा भी उस अनुसार दिया जाए। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ सर्वे किया गया है जिसमें सबसे अधिक 65 प्रतिशत महिला बिहार की हैं जिसमें खून की कमी होती है।

आखिरी बजट में महिलाओं के लिए करें घोषणा

Tejashwi ने कहा कि बिहार के बच्चे देश भर में सबसे अधिक बौनेपन के शिकार हैं। इन लोगों के लिए सरकार चिकित्सा व्यवस्था करे। हमारी दूसरी मांग है कि चाहे आप हमारी योजनाओं को कॉपी कर लें लेकिन महिलाओं को 2500 रूपये जरुर दें। Tejashwi यादव ने जोर देते हुए महिलाओं के लिए योजनाओं की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सीएम नीतीश का आखिरी बजट है और इस बार उन्हें महिलाओं के लिए कुछ जरुर करना चाहिए।

हमारी सरकार हटते ही योजना बंद

इस दौरान Tejashwi ने कहा कि जब हमने जनगणना करवाया था तब पता चला था कि करीब 94 हजार ऐसे परिवार हैं जिनकी आमदनी 6 हजार रूपये से भी कम है उस समय हमने योजना बनाई थी कि सभी परिवार को दो लाख रुपया दिया जायेगा। लेकिन हमलोग की सरकार खत्म हो गई फिर सारी योजनाओं पर पानी फिर गया। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर गए लेकिन उनका कोई फायदा नहीं हुआ। उनके प्रगति यात्रा पर जाने के बावजूद ऐसे लग रहा था जैसे वे पटना सीएम आवास में बैठे हैं। वे जहां कहीं भी जाते थे वहां कर्फ्यू जैसा हालत बना दिया जाता था।

Tejashwi ने कहा ‘हम जो कहते हैं वह करते भी हैं’

राज्य में 65 प्रतिशत आरक्षण का मामला कोर्ट में चल रहा है लेकिन सरकार अगर चाहे तो आरक्षण के लिए अलग से प्रस्ताव ला सकती है, हम लोग भी उसका समर्थन करेंगे और पास करवाएंगे। लकिन यह तो साफ पता चल रहा है कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। कल के बजट में हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों पर विचार करेगी। हम उम्मीद करते हैं कि राज्य की महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाने की बात की जाएगी। हमलोग सिर्फ जुमलेबाजी नहीं करते हैं, बल्कि जो कहते हैं वह करते हैं। हम फिर से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

Double Engine की सरकार में बदहाल है बिहार

इस दौरान Tejashwi ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पिछले 11 वर्षों से राज्य में Double Engine की सरकार है फिर भी बिहार बदहाल है। बिहार में बिजली सबसे अधिक महँगी है, सरकारी बजट में दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की जाये। किसानो के लिए भी मुफ्त बिजली योजना दी जाये। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। चार मार्च को सदन में मेरा संबोधन है हम सरकार का एक एक पोल खोल कर रखेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री जब बोलने के लिए उठते हैं तो फिर वे टेप रिकॉर्डर की तरह बजने लगते हैं। ऐसे में हाउस कैसे चलेगा।

Tejashwi यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियो के बिहार आगमन को लेकर कहा कि चाहे वे जितनी बार बिहार आएं, वर्ष में 365 दिन मखाना खाएं या सत्तू घोल कर पियें हमें दिक्कत नहीं है। अगर आपको सत्तू घोलने नही आता है तो लालू जी आपको सिखा देंगे। मैं न तो 75 वर्ष का हूं और न ही मैं जुमलेबाजी करता हूं। मैं मात्र 36 वर्ष का हूं और जो कहूँगा वह कर के दिखाऊंगा। अब बिहार नया चेहरा देखना चाहता है, बिहार में विकास की गति तेज करना चाहता है। नीतीश कुमार को 20 वर्ष मौका मिला, वे अब ओल्ड मॉडल हो चुके हैं, बिहार को नए मॉडल की जरूरत है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मंत्री गिरिराज सिंह का लालू परिवार पर तंज, कहा- आज के नौजवान कोई नहीं लेगा लालू यादव मॉडल…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

JAC Exam Form 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के...

 JAC ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। बिना विलंब शुल्क 12 से 26...

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...