Tejashwi बैठे धरना पर, सीएम और भाजपा पर हमला करते हुए कहा…

पटना: रविवार को एक तरफ राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 51 हजार बीपीएससी शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे थे तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) राजद कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे थे। तेजस्वी यादव ने आरक्षण का मुद्दा लेकर धरना दिया और बिहार में जातिय गणना के बाद आरक्षण की बढाई गई सीमा को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की।

Tejashwi ने कहा कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी तो उस वक्त हमने जातिय गणना के आधार पर 16 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया। राज्य में आरक्षण व्यवस्था बढ़ कर कुल 65 प्रतिशत हो गया था और हमने बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से निवेदन किया था। इसी बीच मामला पटना उच्च न्यायालय में गया जहां आरक्षण व्यवस्था को रद्द कर दी गई और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। हमलोग पूरी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और इस मामले में जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें – रोजगार की बहार, शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचता Bihar, नीतीश कुमार आज बांटेंगे औपबंधिक नियुक्ति पत्र…

इस दौरान Tejashwi ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया और कहा कि वे जब हमारे साथ थे तो आरक्षण की बात करते थे। भाजपा के साथ जाते ही उन्होंने आरक्षण खत्म करवा दिया। नीतीश कुमार और भाजपा की दोहरी राजनीति अब चलने वाली नहीं है। बिहार की जनता सब देख रही है और उन्हें इसका परिणाम आगामी चुनाव में भुगतना होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र, कहा- आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें…

Patna से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Saffrn

Trending News

Private School की फीस वृद्धि, री एडमिशन या बस शुल्क में...

Ranchi: रांची में आज उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में Private School की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीबीएसई, आईसीएसई...

बाबा साहेब की राह पर बिहार, मंत्री लखेंद्र ने SC/ST छात्रों...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा आज 'डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र शिक्षा समागम' का आयोजन बापू सभागार पटना में मंत्री...

Maithan PHD का प्यूरीफाइंग वाटर प्लांट हुआ ध्वस्त, 50 हजार से...

Dhanbad: Maithan में बने पेयजल विभाग का वाटर प्यूरीफाइंग प्लांट ध्वस्त हो गया है। जिससे 5 पंचायत के 50 हजार से अधिक की आबादी...

मुख्यमंत्री ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी...

सारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खंड का निरीक्षण...

रक्तदान महादान के उद्देश्य से Hazaribagh यूथ विंग का मेगा रक्तदान...

Hazaribagh: रक्तदान महादान इसे हजारीबाग वासियों ने साबित कर दिखाया है. यूथ विंग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img