मांझी का चिराग पर निशाना, कहा- 2020 से जान रहे हैं उनका चाल और चरित्र

पटना : केंद्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है। उनसे पूछा गया कि चिराग पासवान कह रहे हैं कि पहले 137 सीटों पर लड़ेंगे और बाद में 43 सीटों पर लड़ेंगे। हमें इसी दोनों नंबर के बीच में सीट मिलनी चाहिए। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि 2020 से ही चिराग का चाल और चरित्र हम जान रहे हैं। इसीलिए मैं उनके सामने में कुछ नहीं कहूंगा और उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा।

Goal 7 22Scope News

सभी को मिलकर NDA को करना चाहिए मजबूत – जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी जरूरत है बिहार और भारत में एनडीए को मजबूत करना और यहीं हमलोगों को प्राथमिकता है। मांझी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन की सीट बंटवारे को लेकर बड़ी बैठक दिल्ली में होगी। जीएसटी मामले पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले 46 साल से राजनीति में हूं। आज से इतना बड़ा तोहफा भारत के लोगों को किसी सरकार ने नहीं दिया। यह ऐतिहासिक तोहफा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ गरीबों के लिए काम करती है।

यह भी देखें :

अकेले चुनाव पर मांझी ने कहा- कार्यकर्ताओं को मैसेज देने के लिए बोला जाता है

जीतन राम मांझी से जब पूछा गया कि दिल्ली में आपने कहा है कि हम सभी सीटों पर अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं को एक मैसेज देने के लिए यह बोला जाता है। लेकिन हमने यह जरूर कहा है कि वैसे ही जरूरत पड़ेगी तो 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी के लिए हमलोग तैयार रहें।

यह भी पढ़े : मांझी ने कहा- जीतने वाली सीट हम लेंगे, कितनी होगी ये NDA बैठक में होगा तय

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...