पटना : राजद नेता विजय प्रकाश ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की जन संवाद यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी है। जिसमें तेजस्वी यादव 17 महीने के अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को देंगे। विजय प्रकाश का दावा है कि बिहार की जनता 2025 के लिए तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दे रही है।
वहीं पटना सिटी में भाजपा नेता मुन्ना शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसको लेकर राजद नेता विजय प्रकाश ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और अपराध की घटनाएं रोजाना हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार के शासन में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जहां पुलिस अपराधियों को रोकने में असमर्थ दिख रही है। विजय प्रकाश ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन अब सही नहीं है और भाजपा का यह आरोप अब साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़े : गुलाम गौस ने कहा- तेजस्वी की यात्रा मंगलमय हो, सब जानती है बिहार की जनता
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट