Pahalgam Attack को लेकर हमलावर है महागठबंधन, विधानसभा चुनाव को लेकर भी कर रहा मैराथन….

Pahalgam Attack

पटना: गुरुवार को राजधानी पटना में महागठबंधन की बैठक की गई। बैठक के दौरान महागठबंधन के नेताओं ने पहलगाम हमले में मृतकों को दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक के बाद नेताओं ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक तरफ जहां पहलगाम हमला को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। Pahalgam Attack Pahalgam Attack Pahalgam Attack Pahalgam Attack

इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसके साथ ही तेजस्वी ने घोषणा की कि शुक्रवार को महागठबंधन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकालेगा जबकि राजधानी पटना में इनकम टैक्स चौराहा से डाक बंगला चौक तक कैंडल मार्च निकाला जायेगा।

पुलवामा हमले की भी नहीं आई जांच रिपोर्ट

इस दौरान तेजस्वी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना में विनय नाम के एक व्यक्ति करीब डेढ़ घंटे तक जिंदा रहे लेकिन उन्हें किसी तरह की मदद नहीं दी गई। यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। इसके साथ ही आतंकी घटना घट गई लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियों को पता तक नहीं चला। इस दौरान तेजस्वी ने पुलवामा हमला का भी जिक्र किया और कहा कि इस बात का आज तक पता नहीं चल सका कि पुलवामा में 200 किलो RDX कैसे पहुंचा। एक बार फिर आतंकी आये और एक घंटे से ऊपर लोगों को मारते रहे लेकिन सुरक्षाबल वहां नहीं पहुंच सकी।

बिहार के नेता व्यस्त हैं रैली में

तेजस्वी ने बिहार सरकार पर भी सवाल उठाया और कहा कि पहलगाम हमला में बिहार के लाल की भी जान गई लेकिन बिहार सरकार के सभी नेता मंत्री प्रधानमंत्री की रैली में व्यस्त हैं। बिहार सरकार की तरफ से न तो हेल्पलाइन नंबर जारी की गई और न ही पीड़ितों के परिवार से संपर्क किया गया। Pahalgam Attack Pahalgam Attack

बिहार के साथ हो रहा भेदभाव

तेजस्वी ने इस दौरान मधुबनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कहा कि बरोजगारी के मामले में मधुबनी देश का सबसे अधिक प्रभावित जिला है। बिहार का 76 प्रतिशत हिस्सा हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होता है लेकिन इसके बावजूद केंद्र की सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। गुजरात में जब बाढ़ आई थी तो तत्काल राहत दी गई लेकिन बिहार के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

इसके साथ ही तेजस्वी ने जानकारी दी कि महागठबंधन की अगली बैठक 4 मई को की जाएगी जिसमें गठबंधन के सभी नेता, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे और इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए रणनीति तय की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   CSP संचालक से लूट की कोशिश करते हुए तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार…

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...