SUSHIL MODI के आवास पर पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा ‘हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है’

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। उनके आवास पर तेजस्वी ने दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में किसी ने खड़ा किया तो वह सुशील मोदी हैं। उनके जाने के बाद बिहार की राजनीति में बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता था।

हम लोग जब अलग अलग दलों में होते हैं तो आरोप प्रत्यारोप तो होते रहता है लेकिन व्यक्तिगत जीवन में उनसे हमारे परिवार का पारिवारिक रिश्ता रहा है और हमलोगों का रिश्ता दिल से था। वहीं पांचवें चरण के मतदान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि माहौल की बात मत पूछिए, सभी चरण इंडिया गठबंधन के नाम है और हम लोग बिहार की सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU के प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा ‘बौखलाए हैं तेजस्वी’

SUSHIL MODI SUSHIL MODI

SUSHIL MODI

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!