दो दिवसीय दौरे पर तेजस्वी यादव, राजद नेताओं के साथ करेंगे बैठक

झारखंड राजद में जान फूंकने के लिए करेंगे सम्मेलन

सम्‍मेलन में सभी जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

रांची : झारखंड राजद में जान फूंकने के लिए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को रांची आ रहे हैं. वे 18 व 19 सितंबर यानी दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रहे हैं. उनके रांची आगमन का मुख्य उद्देश्य झारखंड राजद को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. तेजस्वी यादव राजद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके लिए वे राज्य के सभी 24 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ 19 सितंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रांची के हरमू रोड के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे.

तेजस्वी यादव के रांची आगमन की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सह चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूर्णेंदू यादव, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव व डा. मनोज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन किया. राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के स्वागत में रांची में महापुरुषों के नाम पर 31 तोरण द्वार बनाया जा रहा है.

तेजस्वी यादव 18 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. झारखंड राजद के नेता पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़ा, तासा व छऊ नृत्य से तेजस्वी यादव का स्वागत करेंगे. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे.

Related Articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव: सुपौल में MY तो करगहर में कुर्मी कोइरी की बहुलता चुनाव में किसे पहुंचाएगी फायदा?
00:00
Video thumbnail
मंत्री इरफान पर RIMS निदेशक का पलटवार! सबूत के साथ मंत्री के खिलाफ किया बड़ा खुलासा!
05:00
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News | Today News | Jharkhand Top News || APRIL 30, 2025
03:58
Video thumbnail
PM आवास पर CCS की बैठक समाप्त, दोपहर 3 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग कर, फैसलों की दी जाएगी जानकारी
04:02
Video thumbnail
बिहार चुनाव: करगहर सीट पर JDU कांग्रेस के बीच होगा मुकाबला या इस बार लड़ेंगी RJD की सीमा कुशवाहा ?
14:09
Video thumbnail
जयराम महतो ने मंत्री हफीजुल हसन को डॉक्टरेट की उपाधि पर क्या कहा, सुनिए |Jairam Mahto|Hafizul Hasan
04:59
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन 9 दिवसीय विदेश दौरे के बाद लौट रहे रांची, आते ही DGP के कार्यकाल पर क्या लेंगे फैसला?
06:06
Video thumbnail
सेना को एक्शन लेने की छूट देने के बाद पीएम की बैठक के मायने क्या
05:42
Video thumbnail
आलमनगर में JDU के नरेंद्र नारायण यादव को रोकने के लिए महागठबंधन करे तो क्या करे? सामने RJD या VIP?
13:10
Video thumbnail
विधायक जयराम महतो का सरकार पर हमला | #viralShorts | 22Scope
00:27

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -