दो दिवसीय दौरे पर तेजस्वी यादव, राजद नेताओं के साथ करेंगे बैठक

झारखंड राजद में जान फूंकने के लिए करेंगे सम्मेलन

सम्‍मेलन में सभी जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

रांची : झारखंड राजद में जान फूंकने के लिए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को रांची आ रहे हैं. वे 18 व 19 सितंबर यानी दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रहे हैं. उनके रांची आगमन का मुख्य उद्देश्य झारखंड राजद को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. तेजस्वी यादव राजद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके लिए वे राज्य के सभी 24 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ 19 सितंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रांची के हरमू रोड के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे.

तेजस्वी यादव के रांची आगमन की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सह चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूर्णेंदू यादव, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव व डा. मनोज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन किया. राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के स्वागत में रांची में महापुरुषों के नाम पर 31 तोरण द्वार बनाया जा रहा है.

तेजस्वी यादव 18 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. झारखंड राजद के नेता पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़ा, तासा व छऊ नृत्य से तेजस्वी यादव का स्वागत करेंगे. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...