तेजस्वी के करीबी और राजद नेता की गोली मारकर ह’त्या

गोपालगंज : तेजस्वी के करीबी- मीरगंज थाना क्षेत्र के

राजघाट गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने तेजस्वी यादव के करीबी और

राजद नेता को गोलियों से भून कर हत्या कर दी.

हत्या के बाद बदमाश फ़ायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गया.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मृतक राम इकबाल यादव सारण प्रमंडल के छात्र इकाई के अध्यक्ष थे और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बताये जाते हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें निजी तौर पर भी जानते थे.

शादी समारोह से लौट रहे थे घर

दरअसल घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि डॉ. राम इकबाल बीती रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने घर के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दी. वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गये.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये और आनन-फानन में राजद नेता को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि राजद नेता को तीन गोलियां लगी है. हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात बतायी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है.

रिपोर्ट: आशुतोष तिवारी

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...