गिरिराज सिंह बताएं अब तक बिहार को क्यों नहीं मिला टेक्सटाइल पार्क, राजद ने कहा ‘BJP के 11 वर्षों…’

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने मंत्रालय के तहत देश भर में 9 टेक्सटाइल पार्क दे दिए लेकिन उन्होंने बिहार को यह सौगात नहीं दी। भाजपा के केंद्र की सत्ता में आने के 11 वषों में अब तक देश में 22 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार मिलना चाहिए था लकिन अब तक केंद्र सरकार के स्तर से मात्र 8 लाख नौकरी दिया गया है।

इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की नीतियां नौकरी और रोजगार के प्रति ठीक नहीं है और सिर्फ नफरत के सहारे राजनीति की जा रही है। इन 11 वर्षों में बिहार को डबल इंजन सरकार ने फिसड्डी राजनीति में बना दिया है। केंद्र सरकार के द्वारा जो बिहार को वाजिब हक और अधिकार भी नहीं दिए जा रहे हैं। जिस कारण बिहार हर मामलों में फिसड्डी राज्य है चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में और मानवीय विकास के सूचकांक के मामले में बिहार को फिसड्डी राज्य बनाने में केंद्र की भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें – PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, विमान हादसे में घायलों से मिल लिया हालचाल

केंद्र सरकार बिहार को राशि देने में कोताही बरततीं है, जबकि गुजरात को राशि पर राशि दी जाती है। जहां बिहार के साथ केंद्र का अन्यायपूर्ण व्यवहार जारी है, वही बिहार को ना तो विशेष राज्य का दर्जा और ना ही विशेष पैकेज, यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित होता है कि बिहार के प्रति केंद्र सरकार का कैसा रवैया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   आचार्य किशोर कुणाल के बेटे को भी मिली धार्मिक न्यास पर्षद में जगह, नीतीश सरकार ने गठित किये दो और आयोग…

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img