राजधानी में सात डिग्री चढ़ा तापमान….

रांची: मौसम बदलने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान में कामी आयी थी,लेकिन मंगलवार को बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में लगभ सात डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया.  ओडिशा से एक टर्फ के गुजरने के कारण आगे भी बारिश का पूर्वानुमान है.

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अलग-अलग इलाकों में 14 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा.12 अप्रैल तक  राज्य में कही-कहीं बारिश हो सकती है.

इस दौरान बारिश और बादल के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है इसके साथ न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के आसपास रहेगा.

आज और 11 अप्रैल को राज्य के कोल्हान और राजधानी और आसपास में बारिश हो सकती है, इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा होने की उम्मद है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img