आज से गिरेगा पारा, 17 को फिर बारिश

523
Advertisment

रांची: उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली पहाड़ों की सर्द हवाओं से झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप, लेकिन दोपहर बाद ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। यह स्थिति अगले पांच से छह दिनों तक रहने की संभावना है।

Advertisment

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी भारत शीतलहर की चपेट में है। वहां से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से रांची सहित राज्यभर में ठंड बढ़ गई है।

अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी। 12 जनवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति 13 जनवरी और 14 जनवरी को भी रहेगी।

15 जनवरी को न्यूनतम पर 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 17 जनवरी को एक बार फिर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 29 डिग्री तापमान चाईबासा और सबसे कम 11.8 डिग्री तापमान गढ़वा में दर्ज किया गया।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates