Advertisement
Advertisement

नहीं हारने की प्रवृत्ति ही विज्ञान हैः पुष्पक रजक

RANCHI: झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिल्वे रांची में

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, कक्षा नौवीं से ग्यारहवीं के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस

विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया , बड़े जोश एवं उत्साह के साथ सभी विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए छात्रों ने

शानदार वैज्ञानिक स्वभाव दिखाया , रांची के 20 विभिन्न स्कूल के 54 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में
अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, इस विज्ञान प्रदर्शनी का विषय था “ अक्षय ऊर्जा या नवीनीकरण ऊर्जा.

मुख्य अतिथि के तौर पर अनगड़ा के सर्किल ऑफिसर श्री पुष्पक रजक मौजूद थे जूरी मेंबर्स में श्रीमती

नीता पांडे प्रिंसिपल कैंब्रियन पब्लिक स्कूल रांची, चिलदाग हाई स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री अवनींद्र सिंह,

बिशप हार्टमैन अकैडमी के विज्ञानं के सहायक शिक्षक श्री इंद्रजीत साहू एवं टूल रूम रांची के इंजीनियर मेंटेनेंस

श्री कमलकांत मौजूद थे ,मुख्य अतिथि एवं जूरी मेंबर्स का स्वागत टूल रूम के प्राचार्य श्रीमहेश कुमार गुप्ता द्वारा

बुके एवं देकर किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया.

इसके बाद ज्यूरी सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया और उसके

आधार पर उन्हें अंक दिए गए. ज्यूरी सदस्यों के निर्णय के अनुसार टॉप 4 प्रोजेक्ट चुने गए.

नहीं हारने की प्रवृत्ति ही विज्ञान हैः

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार डीपीएस पब्लिक स्कूल रांची के आर्यश्री और वैष्णवी गौतम ने जीता,

जिन्हें पांच हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई. वहीं द्वितीय पुरस्कार शारदा ग्लोबल स्कूल, रांची के शान श्री

और गुलशन कुमार ने जीता जिन्हें 3000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई. वहीं तीसरा पुरस्कार

सुरेंद्रनाथ सैंटनरी स्कूल रांची के प्रदुमन राज चौधरी और अनीश साहू ने जीता जिन्हें 2000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई.

सांत्वना पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहतू की अंजना कुमारी और सुनीता कुमारी ने

जीता जिनको 1000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई.

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार राशि, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया और

सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.
कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर ट्रेडिंग गौरव प्रियदर्शी द्वारा किया गया और समापन भाषण टूल रूम

के वरिष्ठ टूल रूम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा दिया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में टूल रूम के सभी फैकल्टीज का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...