स्वास्थ्य विभाग में टेंडर घोटाला, कैसे अधिकारियों ने खेला करोड़ों का काला खेल

कटिहार : स्वास्थ्य विभाग में सफाई व्यवस्था से जुड़ी टेंडर में घोटाला हुआ है।

इस घोटाले में कई अधिकारी शामिल हैं।

सफाई व्यवस्था से जुड़े टेंडर के माध्यम से करोड़ों का काला खेल खेला गया है।

अधिकारियों की टोली के द्वारा खेले गए इस काले खेल में पूरी कमेटी के लोग शामिल हैं।

लेकिन इस काले खेल में कोई भी जनप्रतिनिधि कुछ नहीं बोल रहे हैं।

ये है पूरा मामला

कटिहार स्वास्थ्य विभाग में साल 2012 से 9 अक्टूबर साल 2020 तक 13.50 प्रति वर्ग मीटर की दर में सफाई का

टेंडर दिया गया था। लेकिन अचानक 10 अक्टूबर साल 2020 से लेकर 9 जून 2021 तक उसी टेंडर को 63.63

के दर से कर दिया गया। अब फिर उसी सफाई टेंडर को 10 जून से पुराने रेट की दर से 13.50 कर दिया गया है।

ऐसे में सवाल उठता है लगभग 8 महीने के इस टेंडर में सरकार के प्रति महीना करोड़ों का एक्सेस मनी का जो

खर्च हुआ है उसके लिए जिम्मेदार कौन है?

राजद ने की जांच की मांग

इसी मामले पर विपक्ष ने तत्कालीन स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम मनीष कुमार, तत्कालीन डीएम कंवल तनुज

और वर्तमान सिविल सर्जन वीएन पांडे की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। राजद के युवा

प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। एक बड़ा घोटाला हुआ है। इस पर वर्तमान सरकार

के प्रतिनिधि चुप क्यों है यह भी बड़ा सवाल है।

जांच होनी चाहिए : डीएम

वहीं वर्तमान जिला अधिकारी उदयन मिश्रा ने वर्तमान समय में एक बार फिर 13.50 रुपए की दर से सफाई

टेंडर होने से राजस्व की बड़ी बचत की बात कहते हुए पुराने मामले पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।

निश्चित तौर पर उस 8 महीने में जिस तरह से सरकारी रुपए का दुरुपयोग कर किस-किस के जेब भरी गई है,

उसकी तो जांच होनी ही चाहिए।

रिपोर्ट : श्याम

BJP का हेमंत पर बड़ा आरोप, CM के विभाग में 100 करोड़ का घोटाला

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img